Search

April 28, 2026 1:05 pm

एग्री स्मार्ट ग्राम योजना अंतर्गत पंचायत स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय समिति का किया गया गठन

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)राज्य योजनान्तार्गत में कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन एवं उत्पदाकता को बढ़ाने हेतु उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी को समायोजित कर एग्री स्मार्ट ग्राम योजना का क्रियान्वयन के लिए लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तालपहाड़ी पंचायत में मुखिया मीनू हांसदा की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय एवं ग्राम डुमरिया में ग्राम प्रधान जेठा राम हाँसदा की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय समिति का चयन बैठक कर किया गया। ग्राम डूमरिया में ग्राम स्तरीय समिति में सभी किसान परिवारों को सदस्य एवं इसके अतिरिक्त 6 महिला एवं 3 पुरुष सदस्यों को मिलाकर कुल 9 सदस्यों का सर्व सम्मति से चयन किया गया साथ ही सीआरपी के रूप में स्नातक योग्यता धारी सोनू तुरी को चयन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत तालपहाड़ी में पंचायत स्तरीय समिति के लिए अध्यक्ष के रूप में मुखिया एवं सदस्यों के रूप में तालपहाड़ी पंचायत के पंचायत सचिव, जनसेवक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं कृषक मित्र का चयन कर पंचायत स्तरीय समिति का गठन किया गया।चयनित सदस्यों को बताया गया कि ग्राम एवं पंचायत स्तर पर सामाजिक एवं संसाधन मानचित्र बना कर उचित गतिविधियों का चयन करते हुए कृषि एवं पशुपालन से सम्बंधित गतिविधियों की प्राथमिकता के आधार पर योजना का चयन करेंगे एवं कार्य एवं समयावधि सुनिश्चित करेंगे। पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर कार्य पद्धति को विकसित करेंगे। चयनित सीआरपी सभी एग्री स्मार्ट ग्राम में अपनी भागीदारीपूर्ण वार्षिक कार्य योजना बनाने में सहयोग करेंगे तथा फसल के अनुसार तकनीकी जानकारी का प्रशिक्षण देंगे।इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी के.सी।दास,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू, जनसेवक राजेंद्र भगत,कृषक मित्र कैलाश साहा सहित संतोषीला मरांडी,मिनीसेंट हांसदा, जोगेन किस्कू सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!