Search

April 28, 2026 1:05 pm

एलिट पब्लिक स्कूल में फ्री डेंटल कैम्प का हुआ आयोजन

सतनाम सिंह

पाकुड़: रविवार पाकुड़ एलिट पब्लिक स्कूल में मां पार्वती डेंटल क्लिनिक डॉ. विकाश कुमार के सौजन्य से एक फ्री डेंटल कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं एवं शिक्षक को प्राइमरी सेक्शन के करीब सैकड़ो बच्चों का दांत का चेकअप डॉ. विकाश कुमार के द्वारा किया गया। इस कैम्प में दांत से संबंधित सुरक्षा एवं सावधानी पर प्रकाश डाला गया। जांच टीम के सदस्यों ने स्वस्थ, साफ एवं मजबूत दांत हेतु बच्चों को आवश्यक सुरक्षा प्रणाली की जानकारी दी। भविष्य में दुबारा एक फ्री डेंटल कैम्प का आयोजन इस विद्यालय में किया जाएगा। लाइफ लाइन पॉली क्लिनिक के संचालक जावेद नदीम अपने उपस्थिति में कैम्प लगवाया। इस बात की जानकारी डॉ विकास कुमार ने दी। मौके पर एलिट पब्लिक विद्यालय का प्रिंसिपल अनुपमा साहा, जावेद नदीम, शिक्षक नाजरा खान, इंद्रजीत मंडल, रोशन कुमार कविता, गाफरीन आदि मौजूद थे।

IMG 20231014 WA0008

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!