Search

April 28, 2026 11:39 am

लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर मंत्री ने बुलाई बैठक

सतनाम सिंह

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने का दिया निर्देश

पाकुड़: सुबे के ग्रामीण विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक आलमगीर आलम ने पाकुड़ परिसदन में ला एंड ऑर्डर को लेकर पुलिस प्राधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी सतीश कुमार, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी सत्येंद्र यादव उपस्थित हुए। बैठक में मंत्री ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से हो रहे अनैतिक घटना की जांच करने को कहा। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी थाना प्रभारी रात में पुलिस गश्ती बढ़ाएं।असमंजस में रहे लोगों को पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करें।त्यौहार भी नज़दीक है।ऐसे में अपराध का बढ़ना लाजमी सी बात है इस पर पुलिस पदाधिकारियों को चौकन्ना रहना जरूरी है।मंत्री ने बताया कि मुफस्सिल थाना में करीब एक महीना पहले एक टोटो वाले की बेरहमी से हत्या की गई थी। थाना प्रभारी को जल्द से जल्द इसका खुलासा करने का निर्देश दिया गया है। मंत्री ने बताया कि कुछ दिनों से मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छिनतई का सुचना मिली रहा था। इस पर मंत्री ने बताया कि अगर कहीं सूचना मिलने है तो पहले सपोर्ट में जाकर के मामले की जांच करें। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए मंत्री से कहा कि बीते कल हुई घटना सिर्फ और सिर्फ अफवाह है। कुछ लोगों ने गलत मनसा से पुलिस को बदनाम करने के लिए एक साजिश रच कर छिनतई होने का अफवाह फैला रहा था। साथ ही सड़क भी जाम कर दिया था मौके पर पहुंचे थे तो मामला कुछ भी नहीं था। मंत्री ने इस पर कहा कि अगर गलत मानसा से कुछ लोग पुलिस को परेशान कर रहे हैं तो उसकी भी जांच हो।क्षेत्र में खलल पैदा करने वाले पर पुलिस की नजर रहे। मंत्री ने आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस पदाधिकारी के साथ मंथन की कहा कि आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें। जो खामाखा अफवाह फैला रहे हैं उन पर नजर रखें।

IMG 20231014 WA0052
IMG 20231014 WA0050

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!