Search

April 28, 2026 10:28 am

विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस व एफएनएल बुक सेट का वितरण किया गया।

अब्दुल अंसारी

प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय पाकुड़िया में कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मार्सिला सोरेन एवं पंचायत के मुखिया अनीता सोरेन के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस व एफएनएल बुक सेट का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के कल 28 छात्राओं को स्कूल ड्रेस तथा प्रथम से तृतीय तक के कुल 47 छात्र-छात्राओं को एफएनएल बुक सेट का वितरण किया गया है। बुक सेट एवं स्कूल ड्रेस पाकर छात्रों के चेहरे पर खुशी देखी गई वहीं मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अब्दुर रहीम अंसारी, उपाध्यक्ष प्रियंका झा, सहयोगी शिक्षिका शांतिलता बास्की सहित अन्य सदस्यों के द्वारा भी बारी-बारी से वितरित किया गया।

IMG 20231018 WA0042

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!