बजरंग पंडित
पाकुड़: पाकुड़ के मुफ़्फ़सील थाना क्षेत्र के गगनपहाड़ी गांव में
मुफस्सिल थाना प्रभारी ने शांति समिति बैठक का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल उपस्थित हुए। एसडीओ व एसडीपीओ की अध्यक्षता में हुई शांति समिति बैठक में दुर्गा पूजा समिति के अलावा विभिन्न समुदाय के लोग शामिल हुए। एसडीओ हरिवंश पंडित ने उपस्थित लोगों को बताया कि पूजा समितियों का यह दायित्व होगा कि पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाए. उन्होंने कहा कि अगर पर्व के दौरान किसी प्रकार की भी कोई अफवाह सामने आती है तो इसकी जानकारी त्वरित रूप से नजदीकी थाना व जिला प्रशासन को दी जाए एवं सोशल मीडिया पर भी किसी प्रकार की अफवाह सामने आने पर इससे जिला प्रशासन को अवगत कराया जाए. बिना जानकारी की पुष्टि किए किसी भी प्रकार से मैसेज को फॉरवर्ड ना किया जाए. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन अफवाह फैलाने व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पैनी नजर रख रहा है एवं ऐसा करने वाले किसी भी व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारी ने पूजा समिति को लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक गीत नहीं बजने देने व निर्धारित समय के उपरांत लाउड स्पीकर का उपयोग न करने का निर्देश दिया.वही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का अपील किया है।उन्होंने उपस्थित लोगों को पूजा से संबंधित कई तरह के दिशा निर्देश भी दिया है।उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया है कि दुर्गा पूजा की त्यौहार को लोग आपसी भाईचारे को ध्यान में रखते हुए मनाएं।इस मौके पर अंचलाधिकारी भागीरथ महतो एवं अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह व इलाके के गण्यमाण्य व्यक्ति मौजूद रहे।











