Search

April 28, 2026 10:24 am

पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर, पाकुड़िया एवम अमडापाडा प्रखंड में चलाया गया विशेष जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम।

बजरंग पंडित

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में आज गुरुवार को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर, और पाकुड़िया प्रखंड में चलाया गया जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम उक्त कार्यक्रम लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सोनाधानी पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में चंदन रविदास ने महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल मजदूरी समेत अन्य जानकारी दी।
वही हिरणपुर प्रखंड के डंगापाड़ा पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली मुफ़्त कानूनी जानकारी पीएलवी विजय राजवंशी ने दी।
पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड के मोंगलबांध पंचायत में पीएलवी सीमा साहा ने नालसा स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही समाज में चल रही कुप्रथा जैसे बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल शोषण मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए जागरूक की।
अमडापाडा के डूमरचीर में पीएलवी हरेंद्र मालतो ने जागरूक की जागरूक पर्ची बांटी साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत के तहत ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम का शपथ दिलाई।

IMG 20231019 WA0046
IMG 20231019 WA0045

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!