Search

April 28, 2026 10:24 am

चन्द भैरों क्लब बड़ा खैरिओपड़ा की ओर से भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के बड़ाखैरिओपड़ा के ओर तीन दिवसीय भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य समसून मुर्मू शामिल हुए एवं खेल के उद्घाटन मे प्रतिभागीओ को धोती देकर सम्मानित किया.भैसा लड़ाई का उद्घाटन गायबथान गांव के आशीष हेमब्रम एवं बरामसिया गांव के प्रेम हांसदा के भैसा के बिच हुआ. जिसमे गायबाथान गांव के आशीष हेमब्रम के भैसा ने बरामसिया गांव के प्रेम हांसदा के भैसा को चित कर मैदान से भगाया.कमिटी के अध्यक्ष हुडिंग हेमब्रम ने जानकारी देते हुए बताया चन्द भैरों क्लब बड़ाखैरिओपड़ा के ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जो 21 अक्टूबर को फाइनल खेला होगा.जिसमे विभिन्न गांव से भैसा मालिक हिस्सा लेते है. वही विजेता भैसा मालिक एवं उपविजेता भैसा मालिक को सम्मानित किया जायेगा.इस अवसर पर ग्राम प्रधान मिठू हेमब्रम, मीकाईल हेमब्रम, जिशू मुर्मू, बिमल सोरेन, जोहान सोरेन, वब्लू मुर्मू, दीनानाथ हेमब्रम एवं सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे.

IMG 20231019 WA0048

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!