सतनाम सिंह
शांति और सोहद्रपूर्ण वातावरण में मनाए पर्व
पाकुड़। आसुरी शक्ति को संहार करने वाली देवी मां दुर्गा की पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट और सतर्क है एवं शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने हेतु कृतसंकल्पित है। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने जिलेवासियों को दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए सभी के लिए कुशल मंगल की कामना की है। उन्होंने कहा कि दशहरा पर असत्य पर सत्य की जीत, शक्ति का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।उन्होंने जिले वासियों से अनुरोध किया कि सभी लोग मिलजुल कर आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाई चारे के साथ मिल जुलकर हर्षा हर्ष उल्लास के साथ पर्व मनाए। विधि व्यवस्था का ख्याल रखें। उपायुक्त ने कहा कि अपना और अपने परिवार के साथ-साथ समाज का ख्याल रखें और किसी तरह की अप्रिय घटना पर तुरंत पुलिस एवं जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:-6435-222064/1950 एवं मोबाइल नंबर 9262216191 पर सूचित करें। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। जिला प्रशासन पुनः आप सबको दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई देती है।










