Search

April 28, 2026 9:05 am

दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी पूरी।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया बाजार सहित प्रखंड के मोंगलाबान्ध, फुलझिंझरी, गणपुरा, पलियादाहा, चौकिसाल, पारुलिया, बोननोग्राम , बीचपहाड़ी आदि दर्जनों गाँवो में दुर्गा पूजा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है । पाकुड़िया एवं मोंगलाबान्ध दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है । वहीं माँ दुर्गा का आकर्षक प्रतिमा को बेदी पर सुसज्जित कर स्थापित कर दिया गया है अब सिर्फ आह्वान के साथ प्राणप्रतिष्ठा करना बाकी है । शुक्रवार षष्ठी की देर शाम को बेलबरण के साथ पूजा कर्मकांड का शुभारंभ कर दिया गया। आज शनिवार की सुबह स्थानीय तिरपितिया नदी पर घट भराई और कलश यात्रा के साथ सप्तमी पूजा का शुभारंभ हो जाएगा । राक्षसी शक्तियों पर दैविक शक्तियों के विजय का यह त्यौहार यहां धूमधाम से मनाया जाएगा । पूजा को लेकर पाकुड़िया बाजार में चहल पहल बढ़ गयी है लोग नए नए परिधानों की खरीदारी में मशगूल हैं ,कपड़े की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ जमी रहती है । पूजा को लेकर लोग उत्साहित हैं । वहीं दुर्गा पूजा की तैयारी का जायजा के लिए पाकुड़िया, मोंगलाबांध सहित विभिन्न पूजा पंडालों का शुक्रवार को पुलिस दल के साथ अवर निरीक्षक रौशन कुमार सिंह ने दौरा कर जायजा लिया एवं पंडाल के अंदर बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने ,स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!