डॉ. राजेश रौशन, डॉ. विकाश कुमार एवं डॉ फारूक जमील की टीम ने कर दिखाया कमाल,मिली बड़ी कामयाबी।
पाकुड़: हिरणपुर सितपहाड़ी के एक खदान में पत्थर ड्रिल के क्रम में पत्थर छिटककर तुरसाटोला हिरणपुर निवासी मजदूर अजय यादव बुरी तरह घयाल हो गया था। रविवार देर शाम को मजदूर अजय यादव के परिजन अजान नर्सिंग होम में बेहतर इलाज के लिए लाया गाया था उसी क्रम में डॉ. राजेश रौशन, डॉ. विकाश कुमार एवं डॉ फारूक जमील ने बेहतर इलाज कर मरीज का जान बचाया। बहुत ही क्रिटिकल ऑपरेशन आजान नर्सिंग होम में हुआ। दुमका से बुलाया गया डॉ राजेश रौशन ने 2 घंटा ऑपरेशन कर मजदूर अजय यादव को नया जिंदगी दिया। डॉ. राजेश रौशन ने कहा “जब हम मरीज के पास पहुंचे तो उसकी हालत बहुत अधिक खराब थी. उसे चेहरा और मुँह में गंभीर चोट लगी थी। गाल की हड्डी (जाइगोमैटिक बॉन) और ऑर्बिटल बोन दोनों बुरी तरह से चूर हो गया था और साथ-साथ चेहरे पर लगभग 20 टांका लगाया गाया!
डॉ. राजेश रौशन एवं डॉ. विकाश कुमार ने बताया कि मरीज के चेहरे पर गंभीर चोटें थीं और कई फ्रैक्चर इस हद तक थे कि चेहरे की हड्डियां कुचल गईं और छोटे टुकड़ों में बदल गईं अभी खतरे से बाहर बताया गया। सर्जन की 3 डॉक्टरों की एक संयुक्त टीम बनाई गई. मरीज को तुरंत पुनर्जीवित करने के लिए जीवन बचाया गया। मौके पर आजान नर्सिंग होम के डॉ फारूक जमील, लाइफ लाइन पॉलीक्लिनिक के संचालक जावेद नदीम ने सहयोग किया।





