Search

April 28, 2026 6:19 am

जूनियर स्पोर्टिंग क्लब अमलागाछी की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेल आयोजित

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के शहरग्राम पंचायत अंतर्गत जूनियर स्पोर्टिंग क्लब अमलागाछी के ओर से सोमवार को तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल खेल का आयोजन किया गया.कुल 16 टीमों के बिच मुकाबला हुआ.फाइनल खेल मे मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम,साइमन मुर्मू सहित अन्य शामिल हुए. खेल कमिटी के अध्यक्ष रूबी पहाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया की फुटबॉल खेल तीन दिनों से चली आप रही है ओर आज फाइनल खेल बीबीसी अर्जुनदहा वनम डीसी अर्जुनदहा के बिच हुआ जिसमे बीबीसी अर्जुनदहा की टीम ने डीसी अर्जुनदहा को एक गोल से पराजित किया. वही विजता बीबीसी अर्जुनदहा की टीम को 50 हजार रूपये एवं उपविजेता डीसी अर्जुनदहा को 40 हजार रूपये नगद रुपये मुख्य अतिथिओ के हाथो देकर पुरुषकृत किया वही सेमी फाइनल की टीम को 10 – 10 हजार रुपये नगद रुपये देकर सम्मानित किया.मौक़े पर मुख्य अतिथिओ ने सभी खालाडियो को उज्जवल भविष्य के लिए कामना की एवं आगे ओर भी बेहतर तरीके से पदर्शन करने की बाते बताई एवं सभी शुभकामनायें दी.इस अवसर पर बौना पहाड़िया, शिबकुमार पहाड़िया, बबलू पहाड़िया, शुकु पहाड़िया एवं खेल कमिटी के सचिव रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष रंजीत पहाड़िया समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे.

IMG 20231024 WA0003

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!