Search

April 28, 2026 6:25 am

शहर को भीड़भाव से बचने के लिए छोटी गाड़ियों का रूट मैप तय हो

रामकुमार भगत

पाकुड़।सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत विद्यार्थी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को आवेदन लिखकर पाकुड़ नगर परिषद परिक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक टेम्पों एवं ई-रिक्शा (टोटो) सवारी वाहनों का परिचालन पर आपत्ति जलते हुए हुए तय रूट पर छोटी बहन चलाने की मांग की है। श्री विद्यार्थी ने अपने आवेदन में लिखा है कि उक्त टेम्पों एवं ई-रिक्शा (टोटो) सवारी वाहनों में अधिकांश वाहन बिना पंजीकृत एवं उसके चालक नावालिक है। पाकुड़ नगर परिषद परिक्षेत्र में मात्र एक ही मुख्य मार्ग है जिसमें सभी छोटी बड़ी गाड़ियां चलती है। प्रत्येक दिन पाकुड़ मुख्य सड़क पर बिजली ऑफिस चौक से लेकर विवेकानन्द चौक तक कहीं-न-कही जाम लगता ही लगता है। जिसके कारण नगर परिषद परिक्षेत्र पैदल चलने वाले आम नागरिकों एवं वृद्ध को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा है कि परिषद परिक्षेत्र में टेम्पों एवं ई-रिक्शा (टोटो) सवारी वाहनों का मार्ग प्रदर्षित (रूट चार्ट) तय किया जाना चाहिए । परिवहन पदाधिकारी से मांग की है कि जितने टेम्पों एवं ई-रिक्शा (टोटो) सवारी गाड़ी चाँदपुर की ओर से पाकुड़ नगर परिषद परिक्षेत्र में आते हैं, उसे मौलाना चौक तक, टेम्पो एवं ई-रिक्शा (टोटो) रहसपुर के ओर से आते है उसे मालगोदाम तक, परिचालन सुनिश्चित किया जाय। जो रामचन्दपुर की ओर से पाकुड़ नगर परिषद परिक्षेत्र आते है उसे पुलिस लाईन तक, हिरणपुर एवं शहरग्राम की ओर से पाकुड़ नगर परिषद परिक्षेत्र में आते हैं उसे गोकुलपुर हटिया या कोयला मोड़ तक, जितनी भी टेम्पों एवं ई-रिक्शा नगरनवी की ओर से आते है उनका प्रवेश निषेध कर उसे हरिडांगा उच्च विद्यालय पाकुड़ तक परिचालन सुनिश्चित किया जाय। ताकि पैदल चलने में अपने-आपको असुविधा मुक्त समझेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!