Search

April 28, 2026 4:43 am

बालू का अवैध भंडारण एवं परिवहन जोरों पर।

साहब के साथ तगड़ी सांठगांठ के कारण बालू माफिया के हौंसले बुलंद।

पाकुड़/ महेशपुर थाना क्षेत्र के जयपुर पंचायत अंतर्गत दुबराजपुर गांव के संथाली टोला मे दिन के उजाले मे बालू माफिया द्वारा बालू का अबैध भण्डारण किया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से बालू का उठाव एवं भण्डारण किया जा रहा है,जिसे अवैध रूप से ट्रैक्टर के माध्यम से भेजा जा रहा है,खबर तो यह भी है रात के अंधेरे में जेसीबी के माध्यम से बड़ी गाड़ियों में बालू लोड कर बंगाल को भी भेजा रहा है,अवैध रूप से कई नाका भी स्थापित हो चुके है जो साहब के नाम से वसूली करते है,200/200 रुपैया का खेल है साहब का प्रति ट्रैक्टर पर,खबर तो यह भी है की बालू माफिया के द्वारा टास्क फोर्स की टीम से बचने को लेकर बालू का अवैध परिवहन करने वालों को ऐसे कई ग्रामीण रास्तों को दिखाया गया है जहां प्रशासन का जाना बिना सूचना तंत्र के संभव नही है।बालू माफिया जो बालू को लेकर कुर्बान होने को लेकर तैयार है तो दूसरा रसीकुल बालू में रस खोज रहे है,सबका साथ सबका विकास वाली कहानी बयां कर रही बालू का खेल।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!