प्रशांत मंडल
डिजिटल भारत की है यह तस्वीर बातें बड़ी-बड़ी, विकास नदारद
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ ) लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सुरजबेड़ा पंचायत के जीतालपुर गांव में सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।आजादी के कई साल बीत गए, डिजिटल की दुनियां लोग कहां से कहां चले गए, सब कुछ बदल गया। लेकिन अगर नहीं बदला है तो लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सुरजबेड़ा पंचायत के जितालपुर पहाड़ियां टोला के लोगों की तकदीर। लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय से मात्र 7किलोमीटर की दूरी पर जितालपुर पहाड़ियां टोला बसा है। लेकिन आज तक न प्रखंड प्रशासन की नजर उस गांव की ओर पड़ा है न ही जिला प्रशासन की। जिस कारण पैसठ परिवार के लोग मजबूरन कच्ची सड़क पर चलकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचते है। जितालपुर पहाड़ियां टोला में गांव से मुख्य सड़क एक किलोमीटर तक पक्की सड़क नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की माने तो चार पीढ़ी बीत गया लेकिन आज तक सड़क नहीं बन पाया।कई बार आवदेन देकर प्रशासन को अवगत करवाया बावजूद अभी तक निराशा ही हाथ लगा।






