राजकुमार भगत
रिक्त पड़े पदों को आयुष सोसायटी के माध्यम से करें पूर्ण
पाकुड़। शुक्रवार को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला आयुष सोसाइटी के सदस्यों के साथ आयुष गतिविधियों के बारे में चर्चा करते हुए सोसायटी के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आयुष गतिविधियों को बढ़ाया जाए तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत अधिक से अधिक कैंप लगाकर लोगों को आयुष के प्रति जागरूक किया जाए। संपूर्ण स्वास्थ्य के बारे में लोगों को बताया जाए। उन्होंने आयुष विभाग में रिक्त पड़े पदों को जिला आयुष सोसायटी के माध्यम से भरने के निर्देश दिए। मौके पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अजीत सिंह यादव ने उपस्थित सभी कमेटी सदस्यों को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष विभाग की ओर से चलाई जा रही आयुष गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मुकूल राज, जिला आयुष पदाधिकारी विपिन चंद्र गुप्ता, पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार व जेएसएलपीएस डीपीएम प्रवीण कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।





