बजरंग पंडित
भूमि सुधार उप समाहर्ता सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के राजीव कुमार ने शुक्रवार को महेशपुर प्रखंड अंतर्गत कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन आज 27 अक्टूबर 2023 को दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक का है. बताया कि केंद्रों में बीएलओ की उपस्थिति में विधिवत रूप में कर दिया गया है. मतदान केंद्रों में ड्राफ्ट सूची लगाया जा रहा है.





