Search

April 28, 2026 1:48 am

महिलाओं ने एक दुसरे को सिंदूर लगाकर नम आंखों से जगत जननी को दी विदाई

बजरंग पंडित

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय समेत कई सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से शुक्रवार को दुर्गा मां को भावभीनी विदाई दी गई. महिलाओं ने एक दुसरे को सिंदूर लगाकर नम आंखों से मां को विदाई दिया. भक्तो ने ढाक व डीजे की धुन पर उत्साह और उमंग का वातावरण में दिखाई दिया. वहीं बंगाली लोक प्रचलित जयकारे अश्चे बोछोर आबार होवे की जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. साथ ही मां से घर और परिवार में सुख और समृद्धि की कामना की गई. कमेटी के सदस्यों द्वारा मां का प्रतिमा को पूरे प्रखंड मुख्यालय का भ्रमण कराकर बांसलोई नदी में विसर्जन किया. इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद दिखे. मौके पर पूजा कमेटी के अमल राय, राम नारायण भगत, बासुदेव कर्मकार, विनय भगत, दिलीप भगत, मृत्युंजय दास, बूड़ो सिंह, पार्थो प्रतिम मोदक, राम साहा, गुड्डू भगत, काजल साहा, अनिकेत सिंह, पीयूष कुमार, गोलू घोष, परेश घोष, बिष्णु भगत, दीपक साहा, समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!