Search

April 28, 2026 12:38 am

लीगल लिटरेसी क्लब में दी गई कानूनी जानकारी।

राजकुमार भगत

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर आज शनिवार को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ निर्मल कुमार भारती के मार्गदर्शन में जिधातो गर्ल्स हाई स्कूल पाकुड़ एवम् रानी जोर्तिमय गर्ल्स हाई स्कूल में लीगल लिटरेसी क्लब के तहत् कार्यक्रम आयोजित कर कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम के तहत डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के नुकुमुद्दिन शेख ने उपस्थित छात्रा को विधिक जानकारी समेत मौलिक अधिकार एवम् कर्तव्य के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी।साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत् किया लाभ मिलता है नालसा किया है और लीगल लिटरेसी के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने ने बताया कि आज इस कानून के जानकारी सभी को भविष्य में अपने अधिकार,हक के लिए शसक्ता प्रदान करता है। अपने जीवन मेंआने वाली कानूनी समस्या से छुटकारा पाने के लिए कानून की जानकारी होना जरूरी।
वहीं जिधतो गर्ल्स हाई स्कूल में कमला राय गांगुली ने मौलिक अधिकार एवम् कर्तव्य समेत कई कानूनी जानकारी दी।कहा कि बाल विवाह एक जघन्य अपराध है इसके कठोर सजा का प्रावधान के बारे में जानकारी रहने के बाद भी ऐसे घटना घटित होती हैं इससे रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि ऐसे घटना पर लगाम लगाया जा सके।साथ ही मानसिक रूप से बीमार से पीड़ित को कानूनी सहायता के संबंधित प्रावधान के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताया गया साथ ही समाज में हो रहे कुप्रथा के खिलाफ कानूनी जानकारी दी गई। मौके पर पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, खुदू राजवंशी सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक शिक्षिका समेत छात्राएं उपस्थित रहे।

IMG 20231104 WA0000

IMG 20231104 WA0002

IMG 20231104 WA0001

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!