Search

April 27, 2026 11:16 pm

सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन के तहत मीडिया कर्मियों के साथ कार्यशाला संपन्न

सतनाम सिंह

पाकुड़। सरकार के अपर सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार, रांची के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में दिनांक 31 अक्टूबर, 2023 से 14. नवम्बर, 2023 तक सुरक्षित बचपन,खुशहाल जीवन अभियान के तहत बाल विवाह एवं बाल हिंसा को रोकने को लेकर मीडिया कर्मियों के साथ बाल हिंसा, बाल यौन शोषण तथा बाल विवाह के रोकथाम हेतु संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन सूचना भवन सभागार में आयोजित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ शंभु कुमार यादव, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, पाकुड़ ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के बाल विवाह एवं विभिन्न प्रकार के हिंसा की रोकथाम में विभिन्न हितधारकों के साथ-साथ मीडिया कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी व्यास ठाकुर ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं मीडिया कर्मियों की अहम भूमिका के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी । इसके साथ ही, संरक्षण पदाधिकारी, संस्थागत देखभाल-सह- मास्टर ट्रेनर के द्वारा भी बाल विवाह एवं विभिन्न प्रकार की हिंसा के रोकथाम में मीडिया कर्मियों की अहम भूमिका के संबंध में पीपीटी के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई के सभी कर्मी, यूनीसेफ जिला समन्वयक, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउण्डेशन के जिला प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे।

IMG 20231106 WA0001

IMG 20231106 WA0003

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!