Search

April 27, 2026 11:16 pm

छठ पूजा समिति की हुई बैठक, 8 नवंबर को होगी कमेटी गठन

राजकुमार भगत

पाकुड़ । श्री श्री स्थानीय सार्वजनिक ठाकुरबारी छठ पूजा समिति की एक बैठक शहर के ठाकुरबारी मंदिर प्रांगण में राजेश भगत की अध्यक्षता में की गई। बैठक में वर्ष 2022 में आयोजित छठ पूजा के लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष विजय जायसवाल के द्वारा पेश किया गया। सर्वसम्मति से पूर्व समिति को भंग करते हुए नई समिति के गठन को लेकर विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श के दौरान आगामी 8 नवंबर 2023 को दिन बुधवार को नई समिति के गठन को लेकर पुनः बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ पर्व पूरे उल्लास के साथ बनाने का निर्णय लिया गया है और इसके साथ इसकी तैयारी में अभी से जुटने का आह्वान किया गया। बैठक में धर्मेंद्र साह,रतन भगत, सूरज भगत, पवन भगत, अभिषेक गुप्ता, कमल गोयल समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!