Search

April 27, 2026 9:58 pm

पाकुड़ रानी जातिर्मयी स्टेडियम में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाइनल मुकाबला।

पाकुड़/झारखण्ड…..

सतनाम सिंह

पाकुड़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में राइजिंग क्रिकेट क्लब v/s पाकुड़ स्पोर्ट अकादमी के साथ खेला गया। 30ओवर के इस खेल में पाकुड़ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता कर फिल्डिंग करने की फैसला किया।
राइजिंग क्रिकेट क्लब ने 22.4 ओवर में 10 विकेट गवाते हुए 101 रन बनाएं।
पाकुड़ क्रिकेट अकादमी ने 101 रन के पीछा करते हुए 17.4 ओवर में 105 रन बनाकर एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला में अपना जीत हासिल की। एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 14 अक्टूबर से विभिन्न स्कूलों को साथ खेला जा रहा था। आज इसका फाइनल मुकाबला खेला गया।
एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट केफाइनल खेल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया। अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे खेलों में क्रिकेट खिलाड़ी का उभरते हुए नजारा देखने को मिलता है।जिला प्रशासन के ओर से ऐसे खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग करने की बात कही तथा उपस्थित सभी को शुभकामनाएं देते हुए इस तरह का खेल निरंतर कराने की बात कही।

IMG 20231107 WA0007 IMG 20231107 WA0004 IMG 20231107 WA0006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!