Search

April 27, 2026 9:58 pm

लड्डू बाबू बागान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सनसनी।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के लड्डू बाबू बागान परिसर स्थित राजवाड़ी के पीछे एक पेड़ में फांसी लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली है।युवक थाना क्षेत्र के शहरकोल के निवासी हैं जो कोयला कंपनी का गाड़ी चलाता था। युवक की शादी कुछ साल पहले हुई थी जिसका एक 3 साल का बच्ची भी है कुछ दिन पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई और दूसरी शादी कर ली है।मौके पर नगर थाना के एसआई संतोष कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या है। संजय ने यह कदम क्यों उठाया यह एक गंभीर विषय है इसको लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर परिवार वाले का रो-रो कर बुरा हाल है।

IMG 20231107 WA0001

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!