Search

April 27, 2026 12:30 pm

ग्रामीण विकास मंत्री ने शव लाने के लिए गरीब महिला को किया आर्थिक सहयोग

राजकुमार भगत

पाकुड़। पाकुड़ प्रखंड के अंतर्गत ईशाकपुर ग्राम निवासी गरीब महिला रुली बीवी की बीमार पुत्री को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम साहब सहयोग से रांची रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था । इलाज के दौरान उक्त मरीज की मृत्यु हो गई I गरीब महिला रुली बीवी के पास अपनी मृत पुत्री की शव रांची से ईसाकपुर लाने का पैसा नहीं था, इसकी जानकारी जैसे ही मंत्री जी प्राप्त हुई उन्होंने फौरन जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार तथा विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद को बुलाकर शव लाने हेतु ₹15000 का चेक उक्त रुली बीवी को अविलंब प्रदान करने के लिए कहा। मंत्री जी का चेक मिलते ही दोनों कांग्रेस नेताओं ने इशाकपुर गांव जाकर ₹15000 का चेक रुली बीवी को देखकर सहयोग किया। मौके पर सोशल मीडिया पियारूल इस्लाम मौजूद थे I

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!