Search

April 27, 2026 7:38 am

कांग्रेस के एक एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए विधायक सह मंत्री आलमगीर आलम।

पाकुड़/ शनिवार को एक दिवसीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पाकुड़ विधान सभा के विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए,पंचायत संग्रामपुर के पांच मोहनी मोड में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और मंत्री आलमगीर आलम के कार्यशाली से प्रभावित होकर शेर अली के नेतृत्व में 25 से 30 कार्यकर्ता आजसू पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, पंचायत संग्रामपुर से शेर मोहम्मद शेख, असाबेर शेख, अलफु सेख, ऐसारूल शेख, शरीफुल शेख,गुलाब शेख, यार मोहम्मद शेख, शरीफुल शेख, लाल शेख, हजरत शेख,मुनताज शेख,गुलाब शेख,असारुल शेख, अकबर शेख, फतेहरोज शेख, अहमद शेख,माफी शेख एनजा शेख, संग्रामपुर पंचायत के खुला पहाड़ी गांव के दो वार्ड सदस्यों आलो पहाड़ीन,सुमित्रा किस्कू,नरोत्तमपुर पंचायत के मुखिया पति असरफुल सेख आजसू पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में मंत्री के हाथों कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने अपने संबोधन में विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़ प्रखंड में हजारों हजार की संख्या में वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन और विधवा पेंशन साथ ही साथ राशन कार्ड,लाल कार्ड और ग्रीन कार्ड भी असहाय महिलाओं एवं पुरुषों के लिय बनवाने का काम किया और निर्देश भी दिया, प्रखंड को पंचायत, पंचायत को जिला से जोड़ने का काम किया है, पाकुड़ के हर प्रखंड से जिला होते हुए दूसरे राज्य तक की सड़कें पुल पुलिया का निर्माण करवाया है, एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद प्रदेश सचिव सेमीनुल इस्लाम प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देबू विश्वास, अबू ताहिर शेख, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष जलालुद्दीन शेख, नईम शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे I

IMG 20231118 WA0029
IMG 20231118 WA0028

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!