Search

April 27, 2026 6:08 am

प्रभात फेरी एवम् विशेष जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर दी गई कानूनी जानकारी

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में आज मंगलवार को प्रभात फेरी एवम् सौ दिवसीय विशेष जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम आयोजित की गई। प्रभात फेरी पाकुड़ प्रखंड के गौकुलपुर में निकाला गया साथ ही विशेष जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम गोकुलपुर हाट परिसर में शहरकोल, कोलाजोड़ा,कलिदासपुर, सोनाजोड़ी, पोचाथोल, समेत अन्य पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों को विधिक जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के तहत पीएलवी मैनुल शेख़ , हरेंद्र मालतो ने स्थानीय भाषा में लोगो को कानूनी और सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वही पीएलवी चंद्रशेखर घोष, खुद्दू राजवंशी, एजारुल शेख एवम् नीरज कुमार राउत ने घूम घूम कर लोगों को बाल विवाह, बाल श्रम, महिला सशक्तिकरण, मानव तस्करी समेत ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु सारा दस्तावेज और प्रक्रिया की जानकारी दी। जागरूक पुस्तक पुस्तिका बांटी गई।

IMG 20231121 WA0007
IMG 20231121 WA0008

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!