Search

June 17, 2026 9:40 pm

लाइफ सेवियर्स समूह के अध्यक्ष महोदय नाफिसुल आलाम ने चौथी बार किया रक्तदान

तोफिक राज

सदर अस्पताल सोनाजोडी में इलाजरत लक्खनपुर निवासी 7 वर्षीय सूरज शेख, जो थैलीसीमिया बीमारी से ग्रसित है। मरीज का हालत बेहद नाजुक होने के कारण शरीर में अत्यंत खून (ए पॉजिटिव) की कमी है इसीलिए मरीज का इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों को रक्त चढ़ाने का निर्देश दिया। फिर मरीज के परिजनों ने रक्त की जरूरत के लिए लाइफ सेवियर्स समूह से संपर्क किया।और बहुत खोजबीन करने के बाद भी डोनर नहीं मिला। तो हमारे समूह के ही अध्यक्ष नाफिसुल आलाम जी मदद के लिए आगे आए और तुरंत ही रक्तदान करने के लिए राजी हो गए। और रक्त अधिकोष (पाकुड़) पहुंचकर रक्तदान किया। तभी जाके मरीज का इलाज संभव हो पाया।
रक्तदाता नाफिसुल ने कहा कि रक्तदान करके मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है। इससे पहले भी मैं तीन बार रक्तदान कर चुका हूं और मैं आगे भी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करता रहूंगा।और मरीज के परिजनों ने समूह का आभार प्रकट किया।मौके पर समूह के मीडिया प्रभारी साहबाज आलम,सक्रिय सदस्य सज्जाद अली और रक्त अधिकोष के कर्मचारी पीयूष जी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!