Search

April 27, 2026 1:53 am

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रथम गुरु नानक देव की जयंती।

श्री गुरु नानक देव जी जयंती को प्रकाश उत्सव के रूप में मनाते आए है पंजाबी और सिंधी समाज।

एसपी,एसडीएम,एसडीपीओ, डीएसपी ने भी गुरु नानक देव की 554 जयंती पर मत्था टेक श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठ प्रसाद एवं लंगर छका।

सतनाम सिंह

पाकुड सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की 554 जयंती सोमवार को सिंधीपाड़ा साईं गोबिंद राम दरबार साहिब एवं हिरदु मल दरबार साहिब में श्री गुरुनानक देव जी के 554 वें जयंती एवं प्रकाश उत्सव सुबह प्रभात फेरी के साथ गुरुद्वारे में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,सुबह से ही शहर के हर कोने से श्रद्धालु पहुंचने लगे,गुरुद्वारे में पंजाबी और सिंधी समाज के भाई, बहनों ने पहले गुरु के पाठ किए,कई तरह की गुरु की वाणी पढ़ी गई,बच्चों ने भी पाठ,वाणी पढ़ कर गुरु के प्रति अपनी सच्ची भक्ति को समर्पित किया,अखंड पाठ की समाप्ति के बाद गुरूद्वारे के स्थानीय गुरु एवं बाहर से आए पाठी ने पाठ की समाप्ति की फिर बाद में गुरु ग्रंथ के सामने अरदास कर आए सभी श्रद्धालुओं के लिए कुशल मंगल की कामना की, गुरु से प्रसाद और लंगर के वितरण के लिए अनुमति मांगी, अरदास के बाद गुरुद्वारा सर्व साध संगत ने शहर से आए श्रद्धालुओं को कड़ा प्रसाद का वितरण किया और सभी वर्गों से आए श्रद्धालु के लिए लंगर हॉल में गुरु के लंगर का वितरण किया गया,जहां,लंगर में फुल्के, दाल,सब्जी,चावल,खीर और मीठा का वितरण बड़े ही श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं को दिया गया, गुरुद्वारा सर्व साध संगत के निमंत्रण पर पाकुड़ एसपी एचपी जनार्दन,एसडीएम हरिवंश पंडित,एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, डीएसपी मुख्यालय बैधनाथ प्रशाद ने दोपहर गुरुद्वारा पहुंच गुरु ग्रंथ के सामने मत्था टेका और गुरु की वाणी सुनी,फिर बाद में लंगर हॉल पहुंच श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठ कर श्रद्धा भाव से प्रसाद और लंगर छका,गुरुद्वारा प्रबंधक ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है की आप सभी हर साल की तरह अगले साल भी आयोजन में शामिल हो हम सभी को पुण्य का भागी बनाए। गुरूद्वारा सर्व साध संगत सिंधी पाड़ा एवं सिंधी समाज के अध्यक्ष उदय लखवानी ने गुरुनानक देव की 554 जयंती प्रकाश उत्सव पर एसपी एचपी जनार्दन,एसडीएम हरिवंश पंडित,एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, डीएसपी बैजनाथ प्रसाद को सिरो पाव देकर सम्मानित किया। गुरूद्वारा सर्व साध संगत सिंधी पाड़ा ने बाहर से आए हुए गुरु के अखंड पाठ के सभी पाठी साहब को सिरो पाव देकर सम्मानित किया है।
गुरुद्वारे 554 वा प्रकाश पर्व गुरु नानक जयंती संपन्न। अध्यक्ष उदय लखमानी, विनोद तिर्थानी, अनंत कुमार लखमानी, प्रेमचंद गंगवानी, कान्ता वाधवानी, श्रीचंद काचेला सोनू कुकरेजा, विक्की साधवानी, संजय लखमानी, गोपी बत्रा, किशोर लखमानी, पप्पू गंगवानी, ओम प्रकाश केसवानी, सन्नी तीर्थनी, अमर खत्री, प्रकाश दास, गुड्डू लालवानी, राकेश गेहानी, टोशान, हरीश खत्री,और भी सद्स्य गुरु की सेवा में सक्रिय दिखे।

IMG 20231127 WA0025 1
IMG 20231127 WA0026 1
IMG 20231127 WA0028 1
IMG 20231127 WA0027 1
IMG 20231127 WA0029 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!