Search

April 26, 2026 9:46 pm

बंकूड़ा एवं पलसा पंचायत मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

महेशपुर विधायक मुख्य रूप से हुए शामिल

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के बंकूड़ा एवं पलसा पंचायत मे शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य रूप से शामिल हुए. वही ग्रामीणों को अपने सम्बोधन मे कहा की सरकर आपके द्वार मे आया है. जिसका जो भी समस्या है सभी का समाधान किया जायेगा. इसलिए जितना हो सके अधिक से अधिक लाभ लेना का कोशिश करे. सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से सभी को बताया.मौक़े पर विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाया गया.हजारों की संख्या लोगो की भीड़ देखने को मिली.वही इस अवसर पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सिओ संजय सिन्हा,झामुमो के युवा नेत्री उपासना मरांडी, झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद,सचिव माइकल मुर्मू,उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गाजी मण्डल, हलीम शेख, अरसाद मण्डल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

IMG 20231201 WA0016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!