Search

April 25, 2026 2:54 pm

मारपीट मामले के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सड़क में मिट्टी फेंकने को लेकर हुई थी मारपीट

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अंजना गांव में विगत 23 दिसम्बर को दो पक्षों के बीच सड़क में मिट्टी फेंकने को लेकर मारपीट हुई थी।मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। मारपीट में कांड संख्या 269/23 के आरोपी राहुल शेख उर्फ काला 37 वर्ष नरोत्तमपुर गांव में रहने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस नरोत्तमपुर गांव स्थित एक होटल में छापेमारी किया। छापेमारी करते राहुल शेख को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए जाने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। इधर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी कि राहुल एक होटल में खाना खाने के लिए पहुंचा हा पुलिस होटल में ही छापेमारी करते हुए उसे पकड़ लिया गया है। कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में राहुल शेख को जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!