इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के बाबूदहा पंचायत अंतर्गत जूनियर स्पोरटिंग क्लब अमलादही की ओर से बुधवार को तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेल का आयोजन किया गया। जिसमे पुरुष टीम के कुल 16 टीमों के बिच मुकाबला हुआ।दूसरी ओर महिला टीम के कुल 4 टीमों के बिच फाइनल मुकाबला हुआ। इस फाइनल खेल मे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,जीप सदस्य समसून मुर्मू,उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम, युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू सहित अन्य शामिल हुए. खेल कमिटी के अध्यक्ष लालीप ने जानकारी देते हुए बताया की फुटबॉल खेल तीन दिनों से चली आ रही है ओर आज फाइनल खेल पुरुष टीम के बिंदास चौक मेघालय वनम एफसी सोरेन स्टार के बिच हुआ।जिसमे ने बिंदास चौक मेघालय वनम एफसी सोरेन स्टार की टीम को एक गोल से पराजित किया।वही विजेता टीम को 30 हजार रूपये एवं उपविजेता को 25 हजार रूपये नगद मुख्य अतिथिओ के हाथो देकर पुरुषकृत किया।वही महिला टीम मे एसकेएफ साहेबगंज वनम एफसी लिट्टीपड़ा के बिच फाइनल खेल हुआ। जिसमे एसकेएफ साहेबगंज ने एफसी लिट्टीपड़ा के टीम को एक गोल से पराजित किया। विजेता टीम को 6 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को 5 हजार रूपये नगद देकर सम्मानित किया।मौक़े पर मुख्य अतिथिओ ने सभी खालाडियो की उज्जवल भविष्य के लिए कामना की एवं आगे ओर भी बेहतर तरीके से पदर्शन करने की बाते बताई।इस अवसर पर ग्राम प्रधान जगरनाथ हेमब्रम,साइमन मुर्मू, कालिदास सोरेन, मुबारक करीम,मनोज भगत,रोशमेरी मरांडी एवं खेल कमिटी के सचिव सकल किस्कू, कोषाध्यक्ष बिनोद हांसदा,बिनुस हांसदा,फिलिपसन किस्कू समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।






