Search

June 19, 2026 2:51 am

ड्राइवर महासंघ के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में चलाया गया जागरूकता अभियान।

राजकुमार भगत

पाकुड़। मंगलवार को रहसपुर कब्रस्थान के समीप झारखंड ड्राइवर महासंघ के पाकुड़ जिला अध्यक्ष मो0 एनातुल्ला शेख के अध्यक्षता में जागरूकता अभियान की प्रारंभ की गई। बैठक में मुख्य अतिथि-मो0 आसराफुल शेख (अधिवक्ता),झारखण्ड ड्राइवर महासंघ के साहेबगंज जिला अध्यक्ष वकील महतो एवं गोड्डा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार महतो उपस्थित थे। अधिवक्ता-मो0 आसराफुल शेख ने ड्राइवरो को कहा कि गाड़ी चलाते समय शराब का सेवन न करें, गलत तरीके से जबरदस्ती अभरटेक ना करें, ट्रैफिक का सभी नियमों का पालन करें, बिना लाइसेंस का गाड़ी ना चलाएं, कोई भी एंबुलेंस या सरकारी गाड़ी को तुरंत साइड छोड़ दे । मौके पर मो0 एनायतुल्लाह शेख,(अध्यक्ष) फिरोज शेख (उपाध्यक्ष ),रियाजुल शेख (कोषाध्यक्ष) -इकबाल शेख, मुसलीमुद्दीन शेख, हासिबुल रहमान, रबीउल शेख,अब्दुल शेख ,मोहम्मद शेख ,अंजारूल शेख, इस्लाम शेख ,मोहम्मद करीम ,अब्दुल मजीद ,मंजरुल शेख ,इकबाल शेख, महफूज आलम ,अंसार शेख, अफसर शेख, आलमगीर आलम, जियाउल शेख आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!