Search

June 18, 2026 10:45 pm

मकर संक्रांति मेला को लेकर सज धज कर तैयार परगला नदी।

सतनाम सिंह

हिरणपुर( पाकुड़ ) प्रखंड के रानीपुर स्थित परगला नदी तट किनारे लगने वाले मकर संक्रांति मेले की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। मेला समिति द्वारा तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। नदी किनारे स्थित मंदिर,पुल आदि का रंग -रोगन व साफ सफाई का काम पूरा किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी यहां साफा होड़ समुदाय से जुड़े सैकड़ो लोग 14 जनवरी को आस्था की डुबकी लगाने पहुचेंगे। जो सभी भगवान सूर्य व भगवान शंकर आदि की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना बड़े ही धूमधाम से करेंगे। इतना ही नही साफा होड समुदाय के गुरु बाबाओ के द्वारा पूजा अर्चना के दौरान नंगे पांव जलते आग में चलते है। समिति के सदस्यों ने कहा कि 14 व 15 जनवरी को मेला लगाया जाएगा। मेला समिति के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति मेला को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। दो दिनों तक चलने वाले मेला में समिति के और से साफा होड़ गुरु बाबा व गुरु माँ को कम्बल ,धोती, साड़ी देखर पुरुस्कृत किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!