Search

June 17, 2026 10:51 pm

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर किया गया वृक्षारोपण, मरीज के बीच बांटा गया फल।

राजकुमार भगत

भाजपा ज़िलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में पूजा अर्चना कर छोटी अलीगंज स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में पौधेरोपण किया गया। ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।भाजपा के नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल ने रक्तदान किया। पिंका पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शबाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर रक्तदान कर गौरवन्वित महसूस कर रहा हूँ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया कर उनका हाल-चाल जाना है।जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि श्री बाबूलाल मरांडी जी जन्मदिन को आज कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ जन्मदिन मनाया. उनके स्नेह से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है. उनके प्रेरणा से सभी कार्यकर्ता संगठन कार्य को तेज कर रहें हैं. उनके नेतृत्व में हम राजमहल लोकसभा और पाकुड़ ज़िले के सभी तीनों विधानसभा सीट जीतेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, विवेकानंद तिवारी, विश्वनाथ भगत, धर्मेंद्र त्रिवेदी, शबरी पाल,पंकज साह,पार्थ रक्षित, दीपक साहा, मंगल हांसदा,इवरण सिंह गुजराल,प्राची चौधरी, पार्वती देवी, पिंकी, तुलसी बर्धन, बबलू ठाकुर उपस्थित हुए.

img 20240111 wa00184750907896185972427

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!