Search

June 18, 2026 8:57 pm

उपयुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की गहन समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

राजकुमार भगत

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े जिले में संचालित कालाजार, फाइलेरिया एवं यक्ष्मा समेत अन्य क्रियाकलापो की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सिविल सर्जन समेत प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आपस में बेहतर समन्वय बनाकर आमजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।बैठक में पीसीआई से मोहम्मद अनीस एवं प्रभारी वीबीडी सलहकार राजू अग्रवाल के द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एमडीए की पूरी जानकारी एवं तैयारी से संबंधित पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई। कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक होना सुनिश्चित है। फाइलेरिया से उन्मूलन के लिए के लिए अल्बेंडाजोल एवं डी इ सी दवा का सेवन कराया जाना है।दवा के सेवन के बाद फाइलेरिया के परजीवी मौजूद होंगे उनको उल्टी चक्कर आना बुखार होना तथा सर दर्द बदन दर्द के लक्षण हो सकते हैं। यह एक या दो प्रतिशत ही दिखता है जिसमें फाइलेरिया के परजीवी मौजूद होने का पहचान है। बताया गया कि पाकुड़ की जनसंख्या 11,05,670 है जिसमें लक्षित आबादी फाइलेरिया कार्यक्रम के लिए 9,72,989 है ।जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 1265 लगभग 2560 लगभग टीम का गठन किया है।उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा सभी विभाग को निर्देश दिया गया कि सभी अपने विभाग के कर्मचारियों को दवा खिलाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही लोगों को अपने माध्यम से जागरूक करेंगे। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जितनी जल्दी हो सके एमडीए कार्यक्रम से संबंधित परिवार सर्वेक्षण सुनिश्चित करेंगे।वहीं कालाजार के समीक्षा के क्रम में बताया गया कि पाकुड़ जिले में वर्ष 2023 में कुल 64 वी एल रोगी प्रतिवेदित हुए हैं। उपायुक्त ने आने वाले सभी कालाजार प्रभावित गांवों में रात्रि चौपाल करवाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया । मिट्टी की दरारों को भरने एवं अन्य संबंधित जिम्मेदारी दी गई। यक्ष्मा के समीक्षा के क्रम में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,पाकुड़ को निर्देश दिया कि अनुमानित यक्ष्मा, जांच एवं नोटिफिकेशन का डाटा शत प्रतिशत ऑनलाइन करने को कहा।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी,राज्य कालाजार सलाहकार डॉ अंजुम इकबाल,डीएस डॉ मनीष कुमार सिन्हा,जिला आरसीएचओ पदाधिकारी डॉ एस.के झा,जिला मलेरिया पदाधिकारी श्री कौशल कुमार सिंह,जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ० एहतेशाम, एसएमपीओ पवन कुमार, सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,पीसीआई डीएमसी अमित अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240111 wa0042765724271504903993

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!