Search

July 6, 2026 12:37 pm

दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल मंगलवार, सभी निजी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे

पाकुड़। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के केंद्रीय आह्वान पर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े दवा व्यवसायियों का चरणबद्ध आंदोलन अब तेज हो गया है। पिछले पांच दिनों से चल रहा काला बिल्ला लगाकर मूक विरोध मंगलवार को समाप्त हो गया। एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार भगत ने जानकारी दी कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार, 20 मई को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में पाकुड़ जिले की सभी निजी दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। हालांकि, मरीजों की सुविधा को देखते हुए अस्पताल परिसरों में संचालित दवा काउंटर और आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी, ताकि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता प्रभावित न हो और गंभीर मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!