बजरंग पंडित
महेशपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू के अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्य की बैठक की गई. वही बैठक में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने योजना चयन को लेकर चर्चा करते हुए पंचायत समिति सदस्यों को नई योजना चयन कर सूची तैयार करने का निर्देश दिये. वही जीपीडीओ योजना 2024–25 को लेकर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तैयार की गई. मौके पर उपप्रमुख नसीमा खातुन, बीपीआरओ प्रसनेजित मंडल, सायेम अख्तर, जेई सुजित मंडल, रंजीत मंडल समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।





