Search

June 18, 2026 3:15 pm

हाइवा और बस की भिड़ंत में बस में सवार चार यात्री घायल।

प्रशांत मंडल

हिरणपुर। थाना क्षेत्र के पाकुड़-हिरणपुर मुख्य पथ के मोहनपुर के समीप शनिवार सुबह करीब 10 बजे को हाइवा और मिथिलांचल बस आपस मे टकरा गया। जिसमें बस में सवार चार यात्री सामान्य रूप से घायल हो गया वही बस भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पहुँचकर दोनो वाहनो को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा संख्या 04 डब्लू 3295 हिरणपुर की और तेज गति से जा रहा था। हाइवा के पीछे से यात्री बस संख्या जेएच 04 ए ए 1905 दुमका की ओर जा रहा था । हाइवा चालक ने ब्रेक लगाकर रोक दिया। जिस कारण पीछे से आ रही यात्री बस हाइवा से टकरा गया। जिसे बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही बस में सवार चार लोग घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

img 20240113 wa00331183910461334167782

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!