कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने पर 208 यूनिट रक्त संग्रह।
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): प्रोजेक्ट जागृति के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में छह लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें पांच झारखण्ड ग्रामीण पुलिस के जवान शामिल थे। रक्तदान में शामिल सभी को अंचलाधिकारी मनोज कुमार , चिकित्सा प्रभारी डा .सुनील कुमार सिंह व बीपीओ ट्विंकल चौधरी ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि बीते अप्रेल 2025 से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। इसमे अभी तक 208 लोगो ने रक्तदान किया है। वही इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर युवाओ की सकारात्मक सहयोग मिला। कई युवाओ ने तो एक वर्ष में तीन -तीन बार रक्तदान किया। जिसमें अंचल कर्मी अभिषेक कुमार , रोजगार सेवक शिवलाल यादव , चौकीदार अजय सिंह , व्यवसायी सुभाष भगत , स्वास्थ्य कर्मी मृत्युंजय कुमार उर्फ सोनू आदि शामिल है। इस अभियान में युवाओ के साथ साथ प्रखंड , अंचल कर्मी , जेएसएलपीएस , पुलिस सहित अन्य लोगो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जिससे कि लोगो की जान बचाई जा सके। इस मौके पर सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।





