प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) इन दिनों कोयला डंफर चालक अपने आदतों से बाज नहीं आते। कानून को ढेंगा दिखाते हुए अनाधिकृत रूट पर बेधड़क चालू है। इसे रोकने टोकने वाला भी डंफर चालक के आगे नस्मस्तक हैं। शनिवार को सुबह से ही बीजीआर का डंफर लिट्टीपाड़ा होते हुए अमड़ापाड़ा जाते देखा गया। जबकि लिट्टीपाड़ा रुट डंफर के लिए नहीं हैं। लिट्टीपाड़ा होते हुए न चले इसको लेकर राजनीतिक दल के नेता सहित आम नागरिक भी विरोध करते हुए सड़क जाम भी किया। जाम के पश्चात जिला प्रशासन ने संज्ञान भी लिया। फिर सभी गाडियां को ही संबंधित रुट पर ही चलने का निर्देश दिया गया। कुछ दिन तक हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा के रास्ते बंद रहा। फिर अचानक एक के बाद एक अनाधिकृत रूट पर चलना जारी हो गया। जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्यक्त हैं। ग्रामीणों ने पुनः प्रशासन से बीजीआर का कोयला डंफर अनाधिकृत रूट पर चलने वाले को बंद करने की मांग किया है।वहीं भाजपा नेता साहेब हांसदा ने कहा बीजीआर का कोयला डंफर के चालक ज्यादा ट्रीप के चक्कर में अनाधिकृत रूट पर सरपट दौड़ाते है जिससे डर हमेशा बना रहता है।अगर प्रशासन दो दिनों के अंदर इस रुट से बीजीआर का कोयला डंफर बंद नहीं कराती हैं तो पुनः सड़क जाम किया जाएगा।







