Search

June 18, 2026 1:20 pm

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो नाबालिक गंभीर रूप से घायल

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के दुमका पाकुड़ एनएच पहाड़ी ढाबा रेस्टोरेंट के समीप शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो नाबालिक गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों की सूचना पर लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर उक्त दोनों नाबालिक को लिट्टीपाड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा द्वारा दोनों घायलों का ईलाज कर बेहतर ईलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया।दोनों की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के जोबोडीह गांव निवासी दिनेश हांसदा का पुत्र अरमान हांसदा एवं लिट्टीपाड़ा निवासी बिजेंद्र टुडू का पुत्र नितिन टुडू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है दोनों बाईक से मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में लगने वाला सोहराई मेला देखने गया था। फिर दोस्त संग चितलोफॉर्म की ओर घूमने गया था।चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि दोनों के सिर एवं मुंह पर गंभीर चोट हैं जिसके कारण उक्त दोनों को सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर किया गया।इधर लिट्टीपाड़ा पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गए हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!