Search

June 18, 2026 1:05 pm

घर में आग लग जाने से हजारों की संपति जल कर हुई राख।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के कालीडीह में शनिवार रात्रि को एक घर में आग लगने से हजारों की समान जलकर राख हो गया । मिली जानकारी के अनुसार खकसा पंचायत के कालीडीह गांव में बरसन हेम्ब्रम , पिता स्व होपा हेम्ब्रम ग्राम के घर में आग लगने से हजारों रूपए की संपति जलकर राख में तब्दील हो गया । बरसन हेम्ब्रम ने बताया आग कैसे लगी है किसी को कुछ नहीं पता चला । रात्रि गहरी नींद पर घर पर हम अकेले सोये हुए थे । जब आग की लपेटे तेज हो हुई तब ग्रामीणों की नजर आग पर पड़ी तब तेज धुंवा देखकर सभी ग्रामीण दौड़ पड़े और बरसन हेम्ब्रम को घर से बाहर निकाला । ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पाकुड़िया पुलिस द्वारा बरसन हेम्ब्रम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉ सफीउल ओला द्वारा इलाज किया गया । डॉ सफीउल ओला ने बताया कि बरसन हेम्ब्रम का चेहरे और पीठ जली है स्थिति सामान्य है । ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा था पर आग की लपटें तेज होने के कारण थाना प्रभारी अभिषेक राय द्वारा अग्मिसमन वाहन को फोन कर बुलाया गया । अग्निशमन वाहन आने के बाद पानी का छिड़काव किया गया । बहुत देर बाद आग पर काबु पाया गया तब तक बरसन हेम्ब्रम का आधार कार्ड , साइकिल , घर मे रखा चावल , बर्तन , कपड़ा , पुआल सहित कई अन्य हजारों रूपए की संपति जलकर राख हो चुका था । वही बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी ने कहा कि आगलगी की जांच कर आपदा प्रबंधन से उचित मुवावजा दिया जाएगा ।

img 20240114 wa00388063168215173738416
img 20240114 wa00391626856068362723158
img 20240114 wa00373707369185278534582

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!