जितेंद्र यादव
पाकुड। हिरणपुर पुलिस ने सोमवार शाम रानीपुर – डांगापाड़ा पथ के बागशिशा निकट कोयला लदे चार साइकिल को जब्त किया। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा थाना निरीक्षण के दौरान हिरणपुर में पुलिस पदाधिकारियो को सख्त निर्देश दिया गया था कि आज के बाद एक भी कोयला लदे साइकिल सड़क में नही दिखना चाहिए। एसपी के निर्देश को देखते हुए थाना प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी कर कोयला लदे साइकिलों को पकड़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान निरन्तर जारी रहेगी।





