सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा कर्मी तैनात होने के बावजूद चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण।
रामकुमार भगत
पाकुड़ । मदन मोहन स्वामी की पावन धरती पाकुड़ में हिंदू आस्था का प्रसिद्ध मां नित्य काली मंदिर जहां वर्षों से सनातन धर्मलंबियों द्वारा पूजा अर्चना की जाती है।पश्चिम बंगाल के स्वामी बामदेव द्वारा इस मंदिर में पूजा अर्चना करने की बात इतिहासकारों द्वारा कही गई है।परंतु दुर्भाग्य की बात है कि इस मंदिर में रविवार को पांचवीं बार चोरी हुई है तथा इसके पूर्व भी चार बार चोरी हो चुकी है। उसी रात बाबा जटाधारी मंदिर में भी चोरी हुई है। जिससे हम सनातनियों के आस्था को गंभीर चोट पहुंची है।सत्य सनातन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया कि पांच बार चोरी के बावजूद ना तो कभी सामान बरामद हुआ और ना ही चोर। ऐसे में तो चोर उच्चकों का मन बढ़ाना स्वाभिक है। पुलिस जांच टीम द्वारा डॉग्स स्कॉर्ट लाकर जांच करवाने की बात भी कही गई थी परंतु अब तक घटना का कोई भी खुलासा पुलिस द्वारा अभी तक नहीं किया गया है । यह भी पता नहीं चला की सीसीटीवी कैमरे में क्या बरामद हुआ।जिससे पाकुड़ के सनातन धर्मावलियों में दुख व्याप्त है। अध्यक्ष ने बताया कि यदि प्रशासन द्वारा इस घटना का उद्बभेदन जल्द से जल्द नहीं होता है तो सत्य सनातन संस्था सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ( कार्य.) सागर चौधरी एवं सक्रिय सदस्य अमित साहा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा रहने के बावजूद भी बार-बार चोरी की घटना सामने आना एवं हर बार प्रशासन द्वारा आरोपियों को चिन्हित ना कर पाना दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं। आखिर चोर को लेकर पुलिस से डर क्यों नहीं लगता की वे बार-बार हाथ साफ करते हैं। गार्ड रहने के वावजूद चोरी की घटना समझ से परे है। इस संबंध में सत्य सनातन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंप कर मामले का जल्द उद्भेदन करने की मांग की है।मौके पर जिला अध्यक्ष राहुल सिंह,सत्यम भगत , रवि भगत सहित अन्य उपस्थित थे।





