सतनाम सिंह
पाकुड़। नगर परिषद पाकुड़ के प्रशासक राजकमल मिश्रा के द्वारा नगर परिषद की ओर से बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए दर्जनों लोगों के बीच सिद्धू कानू पार्क के समीप कंबल का वितरण किया गया। इस संबंध में नगर परिषद प्रशासक राजकमल मिश्रा ने बतलाया कि पिछले कुछ दिनों से सर्दी की प्रकोप बढ़ गई है । पारा 9 डिग्री तक गिर गई है जबकि दोपहर के समय पर 19 डिग्री सेल्सियस देखा गया।इसे देखते हुए नगर परिषद पाकुड़ की ओर से जरूरतमंदों के बीच कमल वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर परिषद प्रशासक ठंड के मद्देनजर अपनी नजर बनाए हुए हैं। पूर्व की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर रही है शीत लहरी रहने तक आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा। मौके पर नगर परिषद के सीओ, सीआरपी आदि कर्मी उपस्थित रहे।








