Search

June 18, 2026 7:34 am

सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

प्रभात फेरी और अखंड पाठ की समाप्ति के बाद गुरु का लंगर वितरण किया गया।

सतनाम सिंह

पाकुड़ । सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के 357वीं जन्मोत्सव वर्षगांठ पर गुरुद्वारा साध संगत पाकुड़ में बुधवार सिख और सिंधी समाज ने बड़े ही उत्साहित होकर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई,गुरु के जन्मदिन के उपलक्ष में दिनांक 9 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया था,अखंड पाठ रखे गए जो गुरु की जयंती पर विशेष समाप्ति कर गुरु का प्रशाद वितरण के बाद गुरु का लंगर का आयोजन किया गया।
सभी सिख और सिंधी समाज के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लिया।श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर सुबह से गुरुद्वारा मैं काफी भीड़ एकत्रित होने लगी एवं बाहर से आए गुरु पाठी ने गुरु की जयंती पर विशेष कीर्तन का पाठ किया,बच्चे और समाज के लोगों के द्वारा गुरु को समर्पित एक-एक कर कीर्तन किया गया, अखंड पाठ की समाप्ति के बाद गुरुद्वारा के भाई साहब के द्वारा अरदास की समाप्ति की गई, अरदास की समाप्ति के बाद प्रसाद का वितरण एवं गुरु का लंगर वितरण किया गया, पाकुड़ के कई समाज के गण मान्य लोग गुरु पर्व में शामिल हुए गुरु का आशीष प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पाकुड़ साध संगत एवं अन्य श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!