Search

June 18, 2026 1:30 am

गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ साईमन मरांडी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मुख्य रुप से थाना प्रभारी अभिषेक राय , प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी , उप प्रमुख अर्चना देवी , चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत , बीईईओ मर्शिला सोरेन , शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह , पंचायत समिति दीपक साहा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मी एवं पंचायत समिति उपस्थित थे । बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया । जिसमें पाकुड़िया प्रखंड सह अंचल कार्यालय 8:45 , प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय- 9:05 बजे , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – 9:15 बजे, पाकुड़िया थाना- 9:30 बजे , कस्तुरबा विद्यालय – 10:00 बजे निर्धारित किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!