Search

June 18, 2026 1:28 am

महेशपुर व रदीपुर थाना में अयोध्या राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना व रदीपुर ओपी परिसर में शुक्रवार को आगामी 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सीओ संजय सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित, रदीपुर ओपी प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता शामिल रहे. बैठक में सीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित अयोध्या मंदिर के लोकार्पण व आरम्भ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है. उसी को देखते हुए थाना क्षेत्र में लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मंदिर देव स्थानों पर पूजन अर्चन भजन कीर्तन करने की अपील की गई है. उन्होंने कहा की अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे. तत्काल कोई भी समस्या हो तो बेजीझक स्थानीय पुलिस को सूचित करें. क्षेत्र में शरारती तत्वों अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी. मौके पर थाने के एसआई अभिषेक कुमार, शैलेन्द्र प्रसाद नायक, एएसआई अनिल सिंह, बीपीन कुमार, मुंसी धर्मेंद्र साह व विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा, राहुल मिश्रा, सुभम भगत, साधन झा, सुरेंद्र प्रसाद भगत, नरेन साह, मुकेश भगत, शिवलाल भगत सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!