Search

June 6, 2026 7:01 pm

पारिवारिक कलह से तंग आ विवाहिता ने कुएं में कूदकर दी जान

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पारिवारिक कलह से परेशान होकर विवाहिता ने कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अकीबा खातून के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतका के पिता यूसुफ शेख ने बताया कि उनकी बेटी पिछले तीन-चार वर्षों से पारिवारिक विवाद के कारण काफी परेशान रहती थी। मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बेटी अकीबा का पति इरफान शेख अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत के पीछे उसके पति की भूमिका हो सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बताया जाता है कि अकीबा खातून की दो छोटी बेटियां हैं। मां की असमय मौत के बाद दोनों बच्चियां बेसहारा हो गई हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और विवाहिता लंबे समय से परेशान थी। फिलहाल मामला पुलिस के जांच का है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

img 20260606 wa00407566307594332366709
img 20260606 wa00416821518992556961702

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!