Search

June 17, 2026 9:50 pm

दुर्गा मंदिर से लाखों के गहने की चोरी कर अज्ञात चोरों ने दी पाकुड पुलिस को खुले आम चुनौती।

चोरों की हिम्मत या जिम्मेदार की विफलता।

मंदिर से चोरी होने की यह तीसरी घटना,कुल 6 बार हो चुकी है मंदिरों से चोरी, एक का भी उद्वेदन नहीं कर पाई पाकुड़ पुलिस।

जल्द चोरों की गिरफ्तारी न हुई तो किया जाएगा सड़क जाम- मंदिर कमिटी।

सतनाम सिंह

पाकुड नगर थाना क्षेत्र मालपहाड़ी मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर से अज्ञात चोरों के द्वारा मंदिर का ग्रिल काटकर,सीसीटीवी की दिशा मोड़ दुर्गा माता के श्रृंगार का सामान जिसमे माता के सोने के गहने,चांदी का त्रिशूल,दान पेटी,चांदी का मुकुट,दूसरी दान पेटी काटकर 20 हजार,कुल 50 ग्राम सोना,एक किलो चांदी लगभग चोरी कर ली गई चोर,मंदिर कमिटी के सचिव ने बताया गया की अज्ञात चोरों के द्वारा मंदिर के दक्षिण दिशा की पतली गली का इस्तेमाल व मंदिर का ग्रिल काट मंदिर से लगभग 6 लाख के गहने की चोरी कर ली गई।नगर थाना क्षेत्र में इस महीने मंदिरों में चोरी होने की यह तीसरी घटना और अब तक मंदिरों से 6 बार हो चुकी है चोरी। नगर थाना पुलिस की यह बहुत बड़ी बिफलता साबित हो रही है की पिछले पांच चोरी में से अब तक एक का कभी उद्वेदन नहीं कर पाई पाकुड नगर थाना पुलिस और यह ताजा घटना फिर से घटित हो गई।मंदिर कमिटी के लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है,चोरी संबंधित कमिटी के लोगों के द्वारा नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार से काफी बहस हुई, सड़क जाम करने तक की धमकी दी गई,घटना की खबर एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल को दी गई,एसडीपीओ ने बिना समय गंवाए खुद मोटरसाइकिल चला दुर्गा मंदिर पहुंचे और बारीकी से हर एक एंगल का निरीक्षण किया,बारीकी से कई बार एसडीपीओ के द्वारा हर एंगल का निरक्षण किया गया। एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने बताया की यह काफी दुखद है आपसी सौहार्द सदभावना को खराब करने की कोशिश की जा रही है,एसडीपीओ ने मंदिर कमिटी को भरोसा दिलाया की बहुत जल्द चोरों की गिरफ्तारी संभव की जाएगी, पिछले महीने काली मंदिर से चोरी की घटना और फिर आज रविवार सुबह तड़के दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का जल्द उद्वेदन करेगी पाकुड़ नगर थाना पुलिस पूर्ण भरोसा रखिए,कमिटी के सदस्य सभी ने एसडीपीओ की बात पर सहमति जताई।मंदिर कमिटी के सदस्य गण,जिसमे सचिव कमलेश महतो,रमन मिस्रा,मनोज पांडा,राजीव कुमार,रवि शंकर, पिंका पटेल,दीपक कुमार,संजीत कुमार,कृष्ण भगत,अवध किशोर झा एवं श्याम नगर से काफी संख्या में मोहल्ले वासी थे।

img 20240121 wa00037238312703769536629
img 20240121 wa00023855442198531148202
img 20240121 wa00042102925897589065975
img 20240121 wa0001406840849251136965

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!