Search

August 1, 2026 11:42 pm

तेल मिल में घुसा 5.5 फीट लंबा कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

महेशपुर/पाकुड़: महेशपुर ग्वालपाड़ा गांव में शनिवार की रात एक तेल मिल में करीब साढ़े पांच फीट लंबा विशाल कोबरा सांप घुसने से अफरा-तफरी मच गई। सांप को देखते ही मिल में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण यादव की तेल मिल में अचानक कोबरा दिखाई दिया। इसके बाद इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी गई। करीब रात 8:10 बजे काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद कोबरा को आबादी वाले क्षेत्र से दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों और मिल संचालक ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!